फीचर्ड

Motivational Article: कामयाबी के लिए जुनून और जज़्बा जरुरी

  • गौतम एस.आर. (मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक)

Motivational Article: जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए बेहद जरुरी है कि प्रयास अंतिम वक्त तक किया जाए जो आधे अधूरे मन से प्रयास करता है। या फिर वक्त से पहले हार मान लेते है, उन्हें कभी सफलता नहीं मिलती है। लेकिन जिन लोगों में आगे बढ़ने का जज़्बा होता है और जो लक्ष्य तरफ लगातार आगे बढ़ते रहते है, उन्हें एक न एक दिन कामयाबी जरुर हासिल होती है। इस बात को एक कहानी के जरिए आसानी से समझा जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका में हिरा कारोबार तेजी से ज़ोर पकड़ रहा था। दक्षिण अफ्रीका में ही रहने वाले तांबे के एक कारोबारी ने भी हीरे का व्यापार शुरू करने का फैसला किया। उस व्यापारी ने हीरे की खान हासिल करने के लिए अपनी जिंदगी भर की कमाई दाव पर लगा दी। पहले उसने अपनी तांबे की फैक्ट्री बेच दी, उसके बाद उसने बचत किए रुपए भी हीरे की खान हासिल करने में लगा दिए।

कारोबारी को एक जगह हीरे की खान का पता चला और उसने सारे पैसे लगाकार उस जगह को खरीद लिया। अब उसने हीरे की तलाश के लिए खुदाई शुरू कराई, कारोबारी को पूरी उम्मीद थी कि खुदाई में उसे जल्द ही हिरा मिल जाएगा। लेकिन हीरे की खदान में एक महीने बाद भी व्यापारी को एक भी हिरा नहीं मिला। व्यापारी ने खुदाई आगे जारी रखने का फैसला किया। धीरे-धीरे खुदाई में कई महीनें बीत गए। लेकिन व्यापारी के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी। व्यापारी ने करीब एक साल खुदाई में अपनी सारी पूंजी लगा दी।

Motivational Article: मायूस नहीं होना मुसाफिर

लेकिन कई किलों मीटर तक खुदाई के बावजूद भी उसे मायूसी हाथ लगी। थक- हारकर व्यापारी ने हीरे की खदान को बेचने का फैसला किया। काफी दूरी तक खोदी हुई खदान को खरीदने के लिए एक विदेशी व्यापारी बड़ी आसानी से तैयार हो गया। अफ़्रीकी कारोबारी ने विदेशी व्यापारी से बताया कि यंहा हीरा मिलने की उम्मीद नहीं के बराबर है। लेकिन इसके बावजूद विदेशी व्यापारी ने हीरे की खदान खरीद ली। अफ़्रीकी व्यापारी खदान बेचकर वंहा से चला गया। अब विदेशी व्यापारी ने खदान में खुदाई का काम आगे बढाया। खुदाई दोबारा शुरू करने के महज दो दिन ही हुए थे कि विदेशी व्यापारी को चमकती हुई चीज दिखाई दी। करीब से जाकर देखने पर पता चला की ये हीरा ही था। व्यापारी ने खुदाई आगे बढ़ाई तो एक बाद एक हीरे मिलते चले गए। व्यापारी को पता चल चुका था कि वों हीरे की खान के बीच में पहुंच चुका है।

आगे चलकर ये हीरे की खान दक्षिण अफ्रीका की सबसे कीमती हीरे की खान बनी। विदेशी व्यापारी ने सिर्फ दो दिन की मेहनत में ही कामयाबी हासिल कर ली। अफ़्रीकी व्यापारी को जिन्दगी भर इस बात का मलाल रहा कि काश उसने दो दिन और खुदाई कर ली होती। हमारी जिंदगी में भी कई बार ऐसे मोड़ आते है, जब हमारी हिम्मत जवाब देने लगती है। लेकिन यही वों मोड़ होता है, जों हमे कामयाबी से दूर कर सकता है। हम ऐसे नाजुक वक्त में अपने कदम पीछे खीच लेंगे तो हमें कामयाबी कभी नहीं मिलेगी। कामयाब वही होता है जो बिना थके, बिना रुके अपने प्रयास निरंतर जारी रखता है।

send your article to eradioindai@gmail.com for publication

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

19 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

19 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

22 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

22 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.