उन्नाव जिल में सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में टैरिफ बढ़ोत्तरी की घोषणा पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मौनी बाबा अब देश के प्रधानमंत्री नहीं है। 56 इंच के सीने वाले नरेंद्र मोदी पीएम हैं। कहा कि इस दुनिया में अगर अमेरिका को किसी ने आंख दिखाई है तो वह भारत है। ट्रंप भूल गए कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो झुकना नहीं बल्कि झुकाना जानते हैं।
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर कहा कि विपक्ष, सत्ता के बिना ऐसे तड़प रहा है जैसे बिना पानी के मछली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि लोकतांत्रिक ढांचे की संसद को 15 दिनों तक बाधित रखा गया। सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है लेकिन विपक्ष सुनने को तैयार नहीं है। सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहा है।
सदन को बाधित करने के लिए उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह पर आरोप लगाने वाले आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर सांसद ने हमला बोला। कहा कि सरकार राष्ट्रहित में फैसले लेती है। दुश्मन से भी संवाद के रास्ते बंद नहीं होते। उन्होंने कहा कि रावण ने सीता का हरण किया था। फिर भी भगवान राम ने संवाद बंद नहीं किया था। साक्षी महाराज ने कहा कि संजय सिंह को इलाज की आवश्यकता है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.