मेरठ। सांसद ने की ईवीएम मशीनों को रखे जाने तथा मतगणना के लिए प्रत्येक जिले में एक स्थायी व्यवस्था बनाये जाने की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न चुनावों के दौरान ईवीएम मशीनों को रखे जाने तथा मतगणना के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाती है। सामान्यतया यह व्यवस्था किसी कृषि मंडी में की जाती है जिस कारण से उस स्थान पर व्यापार करने वाले दुकानदार लगभग एक माह अथवा इससे अधिक समय के लिए विस्थापित हो जाते हैं।
इसके साथ ही इस व्यवस्था के सुरक्षित न होने के कारण अनेक बार इस सम्बन्ध में छोटे-मोटे विवाद भी होते रहते हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि निरंतर चुनाव होने के कारण ईवीएम मशीनों को रखे जाने तथा मतगणना के लिए प्रत्येक जिले में एक स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि इसके कारण से किसी प्रकार की समस्या न हो।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.