मेरठ

नगर पालिका ने प्रशासन के साथ मिलकर किया जर्जर भवन को ध्वस्त

  • मोदीनगर।

नेशनल हाईवे 58 पर शहर के बीचो बीच एक जर्जर हालत में श्याम सिंह बिल्डिंग के नाम से पुरानी इमारत को शनिवार को मोदीनगर नगर पालिका ने प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया आपको बता दें कि यह बिल्डिंग लगभग 60 वर्ष पुरानी बताई जा रही है।

जिसमें लगभग 60 परिवार रहा करते थे जो की बिल्डिंग के जर्जर होने की वजह से बिल्डिंग खाली करके वहां से चले गए । लेकिन बिल्डिंग के बाहर बनी दुकानों में रहने वाले कुछ किराएदार दुकान खाली करने के लिए तैयार नहीं थे और बिल्डिंग मालिक पर साजिशन दुकान खाली करने का आरोप लगा रहे थे।

जिसके बाद बिल्डिंग की जांच गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी विभाग से कराई गई जिनकी रिपोर्ट में बिल्डिंग जर्जर साबित हुई रिपोर्ट आने के बाद मोदीनगर नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए दो बार नोटिस भी भेजे गए लेकिन दुकानदार दुकान खाली करने की जगह अनशन पर बैठ गए थे।

इस विवाद के चलते नगर पालिका मोदीनगर को पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी क्योंकि बिल्डिंग की हालत इतनी खराब हो चली थी कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था जिसके चलते इस जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

60 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.