मुन्ना चौहान ने किया हर घर भाजपा अभियान का शंखनाद
विकासनगर (देहरादून)। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लाइन जीवनगढ़ में घर घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। केंद्र की मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं चलाईं। कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी जन कल्याण में जुटी है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
अभियान के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर और मुकेश शर्मा के नेतृत्व में घरों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाए गए।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, सुनीता देवी, जिला मंत्री नीरज चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा चौहान, नबाव, उस्मान, एडवोकेट रोशन नेगी आदि मौजूद रहे।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.