एत्मादपुर। कस्बा एत्मादपुर से सटे गांव गारापुर और नगला गंगाराम में जिला पंचायत आगरा के प्रस्ताव पर हो रही नाले के निर्माण में लापरवाही की शिकायत सामने आई है। जिसमें ठेकेदारों द्वारा घटिया सामग्री और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत सोमवार को आयोजित तहसील दिवस डीएम प्रभु नारायण सिंह से की है।
सुरहरा ग्राम पंचायत के गांव गारापुर निवासी अनिल कुमार पुत्र प्यारेलाल ने समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत जेई अनिल मिश्रा घोर लापरवाही बरती गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त मामले की शिकायत जेई अनिल मिश्रा से कई बार मौखिक रूप से तथा लिखित पत्र भेजकर उनको बार-बार नाला निर्माण में हो रही धांधली के बारे में अवगत कराया जा चुका है। बावजूद उसके उनके द्वारा ऐसा कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया है। जिससे नाला निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग ना हो सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि विगत दिनों पूर्व जिला पंचायत द्वारा बनाए जा रहे नाले का घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद ही नाले का ध्वस्तीकरण होना शुरू हो गया है। जिसका गांव के ग्रामीणों ने विरोधी भी किया है।
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी के. मणिकंड़न को सौंपी गई है। जिसमें दो इंजीनियरिंग टीम में पीडब्ल्यूडी विभाग और एक अन्य विभागीय अधिकारी द्वारा ठेकेदार द्वारा कराए कार्य की गुणवत्तापूवर्क जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.