देश

भगवान गणेश की कलाकृतियां बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

  • अर्चना सिंह, नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में साहित्य प्रेमी मंडल एवं मास्टर टेक्सटाइल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में कॉसमॉस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सुविख्यात शिक्षाविद एवं कलाकार राजेश कुमार द्वारा विभिन्न वस्तुओं से भगवान श्री गणेश के सर्वाधिक चित्र बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में भव्य अभिनंदन समारोह गर्वानुभूति एवं विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद मनोज तिवारी और रमेश विधूड़ी व कई दिग्गज नेताओं में शिरकत की,क्रयक्रम में मौजूद रहे अतिथिगण पदम श्री सतपाल जी ,आईपीएस एस.के गौतम, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ,पूर्व विधायक नासिर सिंह पूर्व विधायक और एन. शर्मा,अरुणा शर्मा रणवीर जी,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम में राजेश कुमार द्वारा बनाई गई भगवान श्री गणेश जी के सर्वाधिक चित्र भी लगाए गए।

जिनका सांसद मनोज तिवारी और रमेश विधुड़ी व अन्य नेताओं ने दर्शन किए और चित्र की सुंदरता को देख और जमकर प्रशंशा की वही पत्रकारों से बातचीत कर सांसद रमेश विधुड़ी ने कहा कि ये बहुत ही गर्व की बात है कि राजेश कुमार बहुत ही अद्भुत चित्रकारी करने वाले चित्रकार है साथ ही सांसद मनोज तिवारी ने राजेश कुमार को अद्भुत चित्रकारी बताते हुए सरकार से पद्म श्री से सम्मानित करने की बात की वही सभी राजनेताओं ने राजेश कुमार की जमकर तारीफ की।

जब पत्रकारों ने राजेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि में जब 10 साल का था तभी से चित्रकारी कर रहा हूँ समय के साथ मेरी चित्रकारी मेरा शौक बन गया। उन्होंने आगे कहा की यह सारी प्रेरणा मुझे मेरी माता जी से ही मिली है जो किसी भी चीज को व्यर्थ नहीं जाने देती थी जाने देती थी।जब कागज या अखबार उनको व्यर्थ दिखाई देते थे तो वह उसे पानी में भिगोकर किसी सांचे में डालकर कुछ टोकरा या कुछ अन्य उपयोगी सामान बना लिया करती थी।

उन्होंने जीवन में बहुत सारे ऐसे कार्य करें जो मुझे बहुत प्रभावित करते हैं। और शायद उन्हें की प्रेरणा से मैं इस काम को किया मैंने पेंटिंग बनाने का प्रशिक्षण कहीं भी नहीं लिया है यह सब मुझे बड़ों की प्रेरणा से ही आया है। मैंने लकड़ी के बारूदे, धागे, बटंस अखबार ,फॉयल पेपर,पेड़ों के पत्ते आदि से गणेश जी को चित्रित किया।

शायद मेरी पेंटिंग लोगों को प्रेरणा दे पाए तो मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझूंगा, क्योंकि आप इस प्रकृति से ली हुई वस्तु को व्यर्थ ना करें। हर चीज अपने आप में बहुत उपयोगी है ,प्रकृति से लिए गए संसाधनों का हमें सही इस्तेमाल करना आना चाहिए शायद मेरी पेंटिंग के माध्यम से यही प्रेरणा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं। कला आपको कहीं ना कहीं एक ऐसे सुखी अनुभूति कराती है जो शायद आपको हजारों लाखों रुपए खर्च करके भी नहीं हो सकता, कला के माध्यम से आप अपने आप को दिन-ब-दिन निखार सकते हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.