नई दिल्ली। देश में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिन चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों का उत्साह देखकर इस पर्व के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने भारतीय जनाता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम दिवाली मिलन समारोह की सराहना करते हुए छठ पर्व को ‘राष्ट्रीय पर्व’ की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि छठ ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है, यह बहुत खुशी की बात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के अपने संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दुरुपयोग को रेखांकित किया और कहा कि मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोगों का समर्थन मिला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया है कि देश अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा एक ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी छठ पर्व की सराहना कर चुके हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि उगते सूर्य की पूजा सभी करते हैं, परंतु डूबते सूर्य की पूजा सिर्फ छठ पर्व के दौरान होती है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.