ई-रेडियो इंडिया TV

नरेंद्र गिरि जी की मौत के बाद की यह वीडियो कर रहा सवाल

नरेंद्र गिरि जी की मौत के बाद की यह वीडियो कर रहा सवाल

अखाड़ा परिषद के अध्‍यक्ष महंत नरेन्‍द्र गिरि की मौत का सच सामने लाने का जिम्‍मा सीबीआई को सौंपा जा चुका है। इस बीच यूपी पुलिस और एसआईटी ने भी अपना काम जारी रखा है। देश भर के साधु-संन्‍यासियों और श्रद्धालुओं की नज़र इस केस पर है। इधर, बुधवार को महंत नरेन्‍द्र गिरि की मौत के बाद का पहला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसे लेकर कई नए सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महंत नरेन्‍द्र गिरि को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर फर्श पर लिटाया गया है।

वीडियो में कुछ लोगों के रोने की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। इसमें प्रयागराज पुलिस शव उतारने वाले कर्मचारी से पूछताछ करती दिख रही है। कर्मचारी, पुलिस को बता रहा है कि महंत जी को फंदे पर लटकता देखकर सब लोग घबरा गए थे। उन्‍होंने तुरंत रस्‍सी को काटकर उन्‍हें नीचे उतारा। तब लग रहा था हो सकता है कि उनकी सांसें चल रही हों और उन्‍हें बचाया जा सके। वीडियो में कमरे का पंखा चलता हुआ दिख रहा है। इस पर भी सवाल उठ रहा है कि थोड़ी देर पहले जिस पंखे से महंत नरेन्‍द्र गिरि का शव लटक रहा था उसे तुरंत चला दिया गया?

हालांकि वीड‍ियो में इन सवालों पर मठ के कर्मचारी की सफाई भी आ रही है। फंदा काटने वाले कर्मचारी का कहना है कि घटना वाले दिन महंत जी भोजन के बाद अपने कमरे में गए थे। शाम पांच बजे तक वह नीचे नहीं आए तो उन्‍हें फोन किया गया। फोन बंद बता रहा था। इस पर कर्मचारियों को हैरानी हुई।कर्मचारियों ने जाकर देखा तो कमरा बंद था। कर्मचारियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो अंदर महंत नरेन्‍द्र गिरि फंदे से लटके मिले। उन्‍हें लगा कि हो सकता है कि वे जीवित हों इसलिए तुरंत चाकू मंगाया और रस्‍सी काटकर उन्‍हें नीचे उतारा। हालांकि वीड‍ियो में पुलिस यह कहते भी सुनाई पड़ रही है कि शव नीचे उतारने से पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। कर्मचारी ने बताया कि पहले लगा कि हो सकता है कि महराज जी जीवित हों लेकिन जब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

4 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

5 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.