देश

नाथ समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 को किया सम्मानित

बांदीकुई। नाथ समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को एवीएम स्कूल में आयोजित हुआ। समारोह में समाज की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा कि समाज की जो भी मांगे है उन्हें पूरा करवाने में वे मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा ही मनुष्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करती है।

विधायक जीआर खटाणा ने कहा कि वे हमेशा नाथ समाज के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गुरु गौरख नाथ बोर्ड का गठन किया है। इससे समाज को निश्चित ही फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो हमारे बच्चों को ऊंचे व अच्छे स्तर पर ले जा सकता है। ऐसे में सभी बच्चे शिक्षित होकर अच्छे पदों पर जाए। इस दौरान सम्मान समारोह में समाज की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं की 60, 12वीं 50, बीए एवं बीएससी की 20, नीट व आईआईटी की 10, सरकारी कर्मचारी 30, खेल डिप्लोमा के 30 एवं 20 रिटायर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में राज्यमंत्री उर्मिला योगी, नाथ समाज प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी, बसवा प्रधान सीताराम मीणा, नाथ समाज दौसा अध्यक्ष शिवचरण योगी, बैजूपाड़ा प्रधान सरोज योगी, तहसील अध्यक्ष मुकेश योगी सहित अन्य मौजूद रहे। समारोह से पहले समाज की और से अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.