उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय विकल्प है आम आदमी पार्टी- संजय

  • -पंजाब की जीत केजरीवाल मॉडल की गारंटी
  • -आगामी पांच साल जमकर यूपी में काम करना है

लखनऊ। पंजाब की जीत, केजरीवाल मॉडल पर जनता की मोहर है, भगवंत मान के आम आदमी होने का, ईमानदारी की राजनीति में यकीन रखने का एक प्रमाणपत्र है और उनके करिश्माई व्यक्तित्व पर जनता की मोहर है। गुरूवार को सांसद संजय सिंह ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिल रही जीत के रुझान आने पर बधाई का ट्विट किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का जनादेश, देश में आप राजनीतिक विकल्प का संदेश है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आम आदमी पार्टी के गानों पर झूम कर नाचे। केजरीवाल जिंदाबाद के नारों से प्रदेश कार्यालय गूंजने लगा। संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विकल्प है आम आदमी पार्टी। पंजाब की जीत अरविंद केजरीवाल के मॉडल और गारंटी और भगवंत मान के करिश्माई व्यक्तित्व की जीत है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गांरटी जो गांव-गांव में जनता को दी गई।

बिजली पर, पानी पर, शिक्षा पर, स्वास्थ्य पर उसके कारण से आज यह इतना बड़ा परिणाम देखने को मिल रहा है कि हिन्दुस्तान की चौथी पार्टी आम आदमी पार्टी बन गई है जिसकी दो राज्यों में सरकार बन रही है। राष्ट्रीय विकल्प के रूप में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लोग स्वीकार कर रहे हैं। इसलिए पंजाब के एक-एक कार्यकर्ता को, पंजाब के एक-एक विधायक को हृदय की गहराई से बधाई देश की जनता को बधाई कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को स्वीकार किया। आगे कहा कि भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी चौथी राजनीतिक दल है जिसकी दो राज्यों में सरकार बन गई है।

आगे बोले कि आने वाले पांच साल में जमकर उत्तर प्रदेश के अंदर काम करना है। कहा कि अभी नगर निगम के चुनाव आ रहे हैं 2024 में लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं। 2027 में विधानसभा का चुनाव आएगा। न थकना है न रुकना है। न बैठना है। संघर्ष करना है लड़ते रहना है उत्तर प्रदेश की जनता के लिए। आम आदमी पार्टी का परचम उत्तर प्रदेश की हर गली मोहल्ले में फहराना है। आम आदमी पार्टी को जीत दिलानी है और झाडू चलानी है।

आप लोग कहीं से न निराश होना न चिंता करना। ये चुनाव हमारी मौजूदगी का था। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश सहप्रभारी ब्रजकुमारी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी, महेंद्र सिंह, विवेक त्यागी, महिला विंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम यादव, सुभाषनी मिश्रा, रेखा कुमार, छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे, संतोष दुबे, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, वैभव प्रकाश, ललित तिवारी, तुषार श्रीवास्तव, डी एन एन एस यादव, अजय गुप्ता, बालगोविंद वर्मा, इंजीनियर अजय कुमार, ललित वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

4 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

24 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.