राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की मासिक कवि गोष्ठी में कवियों ने दी भगत सिंह को श्रद्धांजलि
ब्यूरो रिपोर्ट, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन रविवार को प्यारे लाल स्मारक मैदान में “एक शाम प्रदीप अग्रवाल के नाम” शीर्षक से किया गया। इस अवसर पर कवियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 118वें जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए देशभक्ति की कविताओं का पाठ किया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुबोध गर्ग और दीवान गिरि द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। कवयित्री अरुणा पंवार ने सरस्वती वंदना “हम तुम्हारी शरण में हैं मां शारदे” प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. किरण सिंह ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा—
“शहीदों के खून से सींची गई ये क्यारियां,
ये वतन उन्हीं का है, जो लुटा गए जवानियां।”
ओज कवि सत्यम पाल सत्यम ने स्वर बुलंद करते हुए पूछा—
“भगत सिंह क्यों नहीं पैदा हुए आंगन तुम्हारे में,
लहू पानी हुआ या कि फिलापन ज्यादा है।”
धर्मपाल मित्रा ने आजादी के दीवानों को नमन करते हुए पढ़ा—
“आजादी के परवानों को नमन करूं सौ बार नमन,
फांसी के फंदे पर चढ़कर, भारत को कर गए चमन।”
वरिष्ठ शायर गोपाल जानम ने अपने अंदाज में शेर सुनाकर महफिल लूट ली—
“अपने लबों से मुस्कुरा के, न बुझाया करो तुम चिरागों को,
मैंने तुम्हें लेके चरागों की नीयत खराब देखी है।”
डा. नीलम मिश्रा ‘तरंग’ ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया—
“जो भी मेरे देश की धरती पर आंख उठाएगा,
भारत माता कसम तुम्हारी, मिट्टी में मिल जाएगा।”
कवि प्रेमचंद ने पंजाब की धरती को नमन करते हुए कहा—
“धन्य है पंजाब की धरती, जन्मे जहां वीर महान,
भगत सिंह की पावन गाथा, गाए सदा हिंदुस्तान।”
कवयित्री नंदिनी रस्तोगी ने संस्कारों पर आधारित रचना प्रस्तुत की—
“संस्कारों की खेती जब होगी घर-घर में,
तभी तो आजाद-भगत सिंह जन्मेंगे घर-घर में।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित कवि प्रदीप अग्रवाल का पुष्पमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से मन की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा—
“होर्डिंग पर नाम हो या मंच पर गले में माला,
सिर्फ अपने मन के अहंकार की तुष्टि का है मसला।”
गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. किरण सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सेवानिवृत्त कमिश्नर आर. के. भटनागर उपस्थित रहे। संचालन की जिम्मेदारी डॉ. नीलम मिश्रा ‘तरंग’ ने निभाई।
काव्य गोष्ठी में सूर्यकांत द्विवेदी, शकील शैफी, देव कुमार, दिव्यांश टंडन, सुरेंद्र खेड़ा, डोरी लाल भास्कर, तरुण रस्तोगी, दिनेश शांडिल्य, राजबाला कपिल, डॉ. सुधा शर्मा, सारिका मेहता, पूनम शर्मा, रचना सिंह वानिया, विनय नोक, प्रेम सिंह, सीमा गर्ग, रीना खेड़ा सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
अंत में दिनेश शांडिल्य ने सभी अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.