Nauchandi Thana Meerut में गायंत्री मंत्र के पाठ से सुनी जाती है फरियाद
Nauchandi Thana Meerut: फाल्गुन शुक्ल पक्ष शाक संवत…विक्रम सम्वत 2066 को हम तीनों लोगों के बीच एक सहमति बनी है। अब हम तीनों देवमाता गायत्री देवी की शरण में जाएंगे। मां गायत्री की एक माला (108 मनके) का जाप नियमित रूप से करेंगे। सामान्य परिस्थतियों में ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पूर्ण श्रद्धा और सनातन हिन्दू धर्म के संस्कारों के अनुरूप आज से और अभी से अपना जीवन आगे बढ़ाएंगे।
यह कोई संकल्प पत्र नहीं, बल्कि मेरठ के नौचंदी थाने में एक केस का समझौतानामा है। फरियादियों पर चंदन तिलक और गंगाजल छिड़ककर चर्चाओं में आए इस थाने के इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने एक पारिवारिक विवाद में इस तरह का समझौतानामा लिखवाया है।
दरअसल, शास्त्रीनगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति ने दो माह पूर्व गाजियाबाद की तलाकशुदा महिला से मंदिर में फेरे लिए थे। महिला अपने 19 वर्षीय बेटे संग वृद्ध के साथ एक गृहणी के रूप में रह रही है। वृद्ध का आरोप है कि मां-बेटा उसकी पिटाई करते हैं। संपत्ति हड़पना चाहते हैं। वह शिकायत लेकर नौचंदी थाने पर पहुंचा। वृद्ध के अनुसार, इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की बजाय दोनों पक्षों से इस तरह का समझौतानामा लिखवा लिया। पीड़ित गुरुवार को इस बाबत पुलिस के आला अफसरों से मिलेंगे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.