मनोरंजन

श्वेता बासु प्रसाद की ग्रैंड पार्टी में दिखे नवाज

बुढ़ाना (नसीम कुरैशी)। टीवी व फिल्म एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद ने बीते कल अपनी जन्मदिन की पार्टी कई सेलिब्रिटीज के साथ मिलकर बड़े ही ग्रैंड अंदाज में मनाई। अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद अब 30 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद ने टीवी के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के अपने कुछ चुनिंदा दोस्तों के साथ अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। श्वेता बासु प्रसाद ने मुंबई के एक बार में ये ग्रैंड पार्टी अरेंज की।

इस पार्टी में कई जाने-माने चहरे पहुंचे। श्वेता बासु प्रसाद की पार्टी में लोगों ने खूब मस्ती की। लोगों ने पार्टी के दौरान खूब डांस किया और उनकी फन फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई। इस एक्ट्रेस की ग्रैंड पार्टी की काफी सारी फोटोज सामने आई हैं। जिसमें इन फोटोज में फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं। श्वेता बासु प्रसाद की पार्टी में टीवी के कई और जाने-माने एक्टर्स भी पहुंचे थे।

पार्टी की फोटोज खुद श्वेता बासु प्रसाद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। श्वेता बासु प्रसाद ने एक्टर नवाजुद्दीन के साथ भी अच्छा वक्त बिताया है। उन्होंने भी पार्टी में पहुंच कर एक्ट्रेस को विशेज दी। एक्ट्रेस की पार्टी में काफी क्लोज फ्रेंड्स भी पहुंचे थे। फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, साकिब सलीम, सुहैल नैय्यर और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी पार्टी में शामिल हुए। श्वेता बासु प्रसाद ने रेड ड्रेस के साथ बोल्ड मेकअप कैरी किया था। उन्होंने बालों को टाई करके रखा। एक्ट्रेस का लुक काफी अच्छा लग रहा था। लोगों ने पार्टी में खूब एन्जॉय किया।

इंस्टाग्राम पर पड़ी इनकी फोटो को देखकर भी आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। पार्टी में पहुंचे सभी एक्टर्स काफी कूल लग रहे थे। सभी ने ओकेजन के हिसाब से ड्रेस कारी की थी। गौरतलब है कि श्वेता बासु प्रसाद आखिरी बार जी 5 फिल्म में कॉमेडी कपल में साकिब सलीम के साथ देखी गई थी। उन्होंने लोकप्रिय टेलीविजन शो कहानी घर घर की में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। करिश्मा का करिश्मा शो में भी नजर आ चुकी है। मकड़ी और इकबाल जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.