मनोरंजन

अभिषेक मल्हान के घर पर पड़ी थी NCB की रेड

नई दिल्ली।’बिग बॉस ओटीटी 2′ से लाइमलाइट में आए अभिषेक मल्हान की इस शो के बाद पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई है। अक्सर खुशमिजाज रहने वाले अभिषेक को कभी जेल की हवा खाने की नौबत आ गई थी। यह सब कैसे हुआ था, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।
अभिषेक मल्हान यूट्यूब पर कई तरह के वीडियो बनाते हैं। इसी के जरिये वह अपनी आमदनी भी करते हैं। आज इस बिजनेस में आगे निकल चुके अभिषेक कभी जेल की हवा खाने वाले थे। ये सब उनकी एक छोटी सी गलती के कारण हुआ था। क्या है वह किस्सा चलिये जानते हैं।

जेल जाने की घटना का अभिषेक ने किया था खुलासा

अभिषेक ने अपने भाई निश्चय मल्हान के साथ यूट्यूबर ठगेश को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने जेल जाने वाला किस्सा सुनाया था। उनसे जेल जाने वाले किस्से के बारे में पूछा गया था। इस पर अभिषेक ने कहा, ”जाने वाले थे क्या, मत्था टेककर आया हूं।”

‘शार्क टैंक में जाते तो बड़ा ऑफर हो जाता’

अभिषेक ने बताया कि वह 21 की उम्र में एक बिजनेस कर रहे थे, मिस्टर बॉन्ड के नाम से। इस कंपनी से यूट्यूब से ज्यादा पैसा आता है। उसी में वो क्लीनिंग आइटम बनाते थे। अभिषेक ने बताया कि कोविड के टाइम उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारा सैनिटाइजर बनाया था। फिर ट्रिगर्ड इंसान यानी कि निश्चय मल्हान ने बताया कि इसकी वैल्युएशन बहुत ज्यादा थी, शार्क टैंक में जाते, तो बड़ा ऑफर हो जाता।

अभिषेक ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है। होली से दो दिन पहले रेड पड़ी थी। एनसीबी आ गई थी। उन लोगों ने कुछ केस बना दिया। सब परेशान हो गए थे। अभिषेक ने बताया कि उन्हें जेल भेजने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में सब सेटलमेंट हो गया और सब बच गए।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.