यूजीन, ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने यहां पहले प्रयास में 88.39 मीटर के शानदार थ्रो के साथ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पदक के प्रबल दावेदार 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी नीरज ने गुरुवार को यहां पुरुषों के भाला फेंक ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड की शुरुआत की और 88.39 मीटर की दूरी का थ्रो किया।
यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। मेडल राउंड रविवार को होगा। दो क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप में 83.50 मीटर या 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। ग्रेनाडा के गत चैम्पियन एंडरसन पीटर्स और एक अन्य भारतीय रोहित यादव ग्रुप बी में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है। उन्होंने 2017 में लंदन विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद के साथ प्रतिस्पर्धा की थी, लेकिन 83 मीटर के स्वचालित योग्यता अंक हासिल करने से वह चूक गए थे। वह केवल 82.26 मीटर थ्रो करने में ही कामयाब रहे थे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.