मनोरंजन

‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के सेट पर नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत ने मनाई होली

मुंबई। बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ की जज सिंगर नेहा कक्‍कड़ ने अपने पति और पंजाबी कलाकार रोहनप्रीत सिंह के साथ शो के सेट पर होली मनाई। इस सुपरहिट जोड़ी को प्रशंसक प्यार से ‘नेहूप्रीत’ कहते हैं। यह जोड़ा अक्टूबर 2020 में शादी के बंधन में बंधा था।

नए एपिसोड में गायन और कॉमेडी की बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली। रोहनप्रीत शो के को-होस्‍ट के रूप में हर्ष लिम्बाचिया के साथ शामिल हुए। शो में 11 वर्षीय वैष्णवी पणिक्कर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उन्‍होंने सभी से होली समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया। साथ ही होली की खुशी के अपने अनुभव के बारे में बात की।
वैष्णवी के कहने के बाद रोहनप्रीत, कैप्‍टन सलमान अली और हर्ष होली मनाने के लिए वैष्णवी के साथ शामिल हुए। इस जश्‍न में शो की जज नेहा भी शामिल हुई। सिंगर मोतियों वाली एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

तस्वीरों में रोहनप्रीत अपनी लेडीलव के गालों पर बड़े प्यार से रंग लगाते दिख रहे हैं। लाइव होली समारोह के बीच, वैष्णवी ने होली समारोह के बारे में बात की। इसके बाद सलमान ने अपने गांव में पारंपरिक होली उत्सव में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की। ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ सोनी पर प्रसारित होता है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

4 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

18 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

19 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

This website uses cookies.