देश

हिमाचल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुर्निर्माण करेगा एनएचएआई: नितिन गडकरी

कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। गडकरी ने हिमाचल में सेतु भारतम योजना के तहत 400 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी यहां कुल्लू – मनाली में बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत के लिए दिल्ली पहुंचते ही 80 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में रंगस में 50 करोड़ से प्रस्तावित 15 किलोमीटर लंबी सड़क और चंबा में 53 करोड़ की शाहपुर से चौरी सड़क बनायी जाएगी। गडकरी ने सेतु भारतम योजना के अंतर्गत प्रदेश को 400 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस मानसून की बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कुल्लू व मंडी में ब्यास नदी ने काफी तबाही मचाई है। ब्यास नदी के कारण हुई तबाही के कारणों का भी पता लगाया जाएगा और इसके लिए एक विशेषज्ञों की कमेटी का भी गठन किया गया है।

नदी से निकलने वाले पत्थरों से कंकरीट की एनएचएआई नदी के किनारे बड़ी-बड़ी दीवारें बनाएगा ताकि बरसात के दौरान नुकसान कम हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नेशनल हाईवे और पुलों को जो भी नुकसान हुआ है, उसे ठीक किया जाएगा तथा उसका पूरा खर्च एनएचएआई वहन करेगा।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.