नई दिल्ली। आतंकवादियों और अपराधियों आपराधिक गिरोह कि मिलीभगत से चलाए जा रहे आतंक और अवैध कारोबार पर बड़ी मार के लिए राजस्थान सहित पंजाब के 16 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की कई टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान आतंकी गिरोहों और आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया।
पंजाब के 14 ठिकानों पर NIA की टीमों ने सघन तलाशी अभियान भी चलाया। इसी तरह राजस्थान के चार अलग अलग जगहों पर छापेमारी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी बरामद हुए हैं।
पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, मोगा ,संगरूर और कपूरथला मैं कई जगहों पर छापेमारी की गई। जबकी राजस्थान के चूरू और हनुमानगढ़ के कई जगहों पर छापे मारे गए।
छापे की इस कार्रवाई में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी की टीमों को पंजाब और राजस्थान से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के साथ डिजिटल डिवाइस, बड़ी संख्या में मोबाइल फ़ोन, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और असलहे बरामद किए गए हैं।
इस छापे के बाद एनआइए ने कई संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ़्तार किया है। हालाँकि गिरफ़्तार किए गए लोगों के बारे में जाँच टीम के सदस्य फ़िलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं थे नहीं थे।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.