बिहार

JDU में नीतीश ने किया डेमेज कंट्रोल, जानें अब क्या हुआ?

पटना। भूतपूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली की जयंती के मौके पर सीएम नीतीश ने पटना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी के अंदर किसी भी तरह के अंतर्कलह से इनकार करते हुए कहा कि जदयू कोर कमेटी की हर साल बैठक होती है। इसमें नया कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हम लोग इस तरह की बैठक करते हैं। सीएम ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी में ऐसा कुछ भी नहीं है। साल में हम लोगों एक बार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बैठक करते हैं। पार्टी के अन्दर सब कुछ सामान्य है। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने इसे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

दूसरी ओर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर मीडिया से बात की और बड़े ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया कि हमलोगों ने लाखों नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। यह किसी को पच नहीं रहा है। इसलिए अनर्गल खबर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया भी हमारी उपलब्धि को नहीं दिखाती है। पत्रकारिता जो तीन-तीन महीने पर इस तरह के आधारहीन खबर चलाने के लिए जागती रहती है और गलत खबर चलाती है तो इसपर क्या ही कहना है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हो रहे काम और मुद्दे को लोग ढंकना चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग इस मामले पर कितनी बार सफाई दें भाई। कल ही इस मामले पर विजय चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। फिर भी आपलोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.