उत्तर प्रदेश

नोडल अधिकारी व मुख्य वन संरक्षक प्रभारी मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास ने किया निरीक्षण

मेरठ। वर्ष 2022 वर्षाकाल वृक्षारोपण हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा के लिए मेरठ मण्डल हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार अपर प्रधान, मुख्य वन संरक्षक प्रभारी मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आज परीक्षितगढ़ रेंज की परीक्षितगढ, किठौर पौधशालाओं में पौध उगान हेतु की गयी तैयारियों एवं अगवानपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु किये गये अग्रिम मृदा कार्य तथा गंगा खादर में पुराने वृक्षारोपणों का निरीक्षण किया गया।

श्री अशोक कुमार, नोडल अधिकारी मेरठ मण्डल द्वारा निरीक्षण के दौरान औद्योगिक वृक्षारोपण का निरीक्षण भी किया गया तथा इसकी काफी सराहना की गयी। नोडल अधिकारी द्वारा जनपद मेरठ में वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष की गयी तैयारियों, पौध उगान की तैयारियों एवं वर्तमान तक किये गये अग्रिम मृदा कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु प्लानिंग की गयी। नोडल अधिकारी मेरठ मण्डल द्वारा मेरठ वन प्रभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया गया ।


इस अवसर पर श्री राजेश कुमार प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ श्री सुभाष चैधरी उप प्रभागीय वनाधिकारी मेरठ, श्री जगन्नाथ कश्यप क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षितगढ उपस्थित रहे ।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.