उत्तर प्रदेश

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उड़ान से पहले यात्री सुविधा


विशेष प्रतिनिधि


टेलीग्राम संवाद, नोएडा।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रस्तावित उड़ानें शुरुआत से तीन महीने पहले ही राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। यमुना प्राधिकरण ने स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट तहत इन कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप दी है। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में मुख्य बिंदु है:

1. जलापूर्ति हेतु यमुना तट पर बनाए गए रेनीवेल से एयरपोर्ट परिसर में 4 एमएलडी पानी आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
पानी आपूर्ति के लिए 6.7 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई गई और हाइड्रो एब्स्ट्रेक्शन पंप स्थापित किया गया है।


2. बिजली आपूर्ति हेतु एयरपोर्ट पर पहले चरण में 19 एमवीए बिजली आवश्यकता होगी, जबकि 623 एमवीए की अतिरिक्त आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। सेक्टर-32 और सेक्टर-18 में उन्नत सब-स्टेशन तैयार कर दिए गए हैं।

3. सड़क कनेक्टिविटी:
यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 8 लेन का 700 मीटर लंबा इंटरचेंज तैयार किया गया है । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 31 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है।

4. आधारभूत संरचना:
पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता का आकलन किया गया है। चौथे चरण तक यह क्षमता बढ़कर 7 करोड़ वार्षिक यात्रियों तक पहुंचने की संभावना है।


आगामी योजनाएं:
प्रत्येक चरण में पानी और बिजली की आपूर्ति के लिए संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। एयरपोर्ट परिसर के अंदर की संरचना का विकास विकासकर्ता कंपनी द्वारा किया जाएगा।

शैलेंद्र भाटिया नोडल अधिकारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया, यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्यों को समय से पहले पूरा कर लिया है। अप्रैल 2025 में व्यावसायिक उड़ान सेवा शुरु करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साथ एनसीआर, आगरा, मथुरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश लोगों की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा को भी नए आयाम देगा ।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.