देश

विधानसभावार एसडीएम कार्यालयों में आज से दाखिल किए जाएंगे नामांकन-पत्र

विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पहले ही प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच सितंबर से 12 सितंबर की दोपहर तीन बजे तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में जिले की चारों विधानसभा गुड़गांव, पटौदी, बादशाहपुर और सोहना सीटों के लिए नामांकन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में जमा किए जाएंगे। इस बीच रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं हो सकेंगे।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि पांच सितंबर को सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान नामांकन का समय प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक का रहेगा। नामांकन पत्र विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के कार्यालय में दाखिल किए जा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी, जबकि 8 सितंबर यानी रविवार को अवकाश रहेगा। उम्मीदवार 12 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन-पत्र जमा करवा सकते हैं। उसके बाद किसी प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा शपथपत्र के सभी कॉलम भरे होने चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तर की राजनीतिक पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों को जहां एक-एक प्रस्तावक का नाम देना आवश्यक है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी को अपने प्रस्तावकों के रूप में दस लोगों के नाम नामांकन के समय देने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नामित होना चाहिए। जबकि उसके प्रस्तावक उसी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नामित होने चाहिए, जहां से वह अपना नामांकन भर रहा है।

सामान्य व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को दस हजार रुपये एवं अनुसूचित वर्ग के प्रत्याशी को पांच हजार रुपये की जमानत राशि देनी होगी। जमानत राशि जमा करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय में कैश काउंटर स्थापित किए गए हैं। एक उम्मीदवार निर्वाचन अधिकारी के पास चार फार्म जमा करवा सकता है। किसी प्रत्याशी ने विगत दस वर्षों में सरकारी आवास का इस्तेमाल किया है तो उसे टेलीफोन, बिजली, पानी व घर के किराए का नो ड्यूज सर्टिफिकेट देना होगा।

उम्मीदवार के शपथ-पत्र में सभी कॉलम भरे होने चाहिए। किसी कॉलम को खाली नहीं छोड़ा जाएगा। एक उम्मीदवार नामांकन के समय चार लोगों को नामांकन कक्ष में साथ ला सकता है। इससे अधिक व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार तीन वाहन साथ ला सकता है। इन वाहनों को एसडीएम कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर खड़ा करना होगा। उम्मीदवार अपने फार्म को जमा करवाने से पहले एक बार उसे अच्छी तरह चेक कर लें, जिससे कि कोई त्रुटि उसमें न रह जाए। नामांकन को देखते हुए संबंधित एसडीएम कार्यालय पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.