सुल्तानपुर

नूर शहीद बाबा की मजार बनी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

इस्लाम देता है इंसानियत का पैगाम:सुल्तान रजा नूरी

बल्दीराय/सुलतानपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चक्कारी भीट गांव में स्थित बाबा नूर शहीद की मजार पर एक दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। नूर शहीद बाबा की मजार पर शुबह कुरान खानी की गई व देर शाम तक लंगरे आम चलता रहा। आपको बता दें कि बाबा नूर शहीद के प्रति आस्था रखने वाले मुस्लिम के साथ-साथ गैर मुस्लिमों ने बाबा नूर शहीद की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी।

बाद नमाजे ईशा जलसे का आगाज हुआ। मौलाना शरीफ नवाज कादरी कुरान की तिलावत कर जलसे का आगाज किया। मोहम्मद वलीम मोहम्मद अमरील मोहम्मद अफसार ने नातिया कलाम पेश कर महफिल में समा बांधा। नूर शहीद बाबा के चाहने वाले रसूलपुर बल्दीराय पारा बाजार वल्लीपुर कुड़वार अलीगंज व जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचकर लोगों ने बाबा नूर शहीद की मजार पर चादर चढ़ाकर अपने मुल्क में अमन चैन व सलामती की दुआ की। हाफिज सुल्तान रजा नूरी ने खिताबत करते हुए कहा कि इंसानियत और इस्लाम को मोहब्बत से ही बचाया जा सकता है।

आज के नौजवान एंटी प्रोफेट हो गए हैं। फैशन के नाम पर इस्लामी कल्चर, लिबास, हेयर स्टाईल आदि हम ने खो दिया है। बुराइयों के दौर में भी अल्लाह के नबी मोहम्मद साहिब दुनिया में आए और पैगाम-ए-इंसानियात दिया।इस मौके पर अकील अहमद निजाम अली शान उल्ला मोहम्मद गुफरान इश्तियाक अब्दुल दानिश मोहम्मद मुस्लिम मोहम्मद रईस अहमद अफसर राहुल वर्मा मोहम्मद शाहरुख बाबू मोहम्मद तबरेज मोहम्मद कलीम मोहम्मद समीर सहीम गनी मोहम्मद रिजवान अली आहिल अच्छे मोहम्मद इकबाल मोहम्मद सिराज नूर अली इकरार प्रधान पत्रकार गुलफाम अहमद पत्रकार अकबर अली पत्रकार सरवर हुसैन मोहम्मद लड्डन मोहम्मद नदीम अमरोज आदि लोग मौजूद रहे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

16 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

16 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

16 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.