मनोरंजन

श्रद्धा कपूर को लेकर सिर्फ टाइगर श्रॉफ का ही नहीं कभी वरुण धवन का भी धड़कता था दिल

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ काफी समय से दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थे। टाइगर और दिशा ने साथ में काम भी किया है। दोनों को साथ में लंच, डिनर डेट और वेकेशन पर भी जाते हुए देखा है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि टाइगर और दिशा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों में से किसी एक्टर ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन हाल ही में टाइगर ने ये जरूर कन्फर्म कर दिया है कि वह सिंगल हैं। दरअसल, इस बारे में टाइगर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया है।

टाइगर ने बताया कि वह सिंगल हैं। लेकिन इसके साथ ही टाइगर ने कुछ ऐसा भी कहा है जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इसी शो के दौरान टाइगर ने कहा कि वह श्रद्धा को हमेशा से पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, मुझे श्रद्धा हमेशा से पसंद हैं। मुझे लगता है कि वह शानदार हैं। टाइगर के इस बयान के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि क्या अब टाइगर, दिशा के बाद श्रद्धा को पसंद कर रहे हैं। कहीं अब उनका दिल श्रद्धा कपूर के लिए तो नहीं धड़क रहा है।

वरुण की भी क्रश रही हैं श्रद्धा
वैसे बता दें कि टाइगर के अलावा एक और स्टार हैं जो श्रद्धा को कभी अपना क्रश मानते थे और वह स्टार और कोई नहीं बल्कि वरुण धवन हैं। दरअसल, वरुण धवन भी एक बार बता चुके हैं कि बचपन में श्रद्धा कपूर उनकी क्रश रही हैं। वैसे उन्होंने यह भी कहा था कि श्रद्धा भी उन्हें पसंद करती थीं, लेकिन दोनों ने इसे सीरियसली नहीं लिया था। दरअसल, वरुण ने एक इंटरव्यू में कहा था, हमारे बचपन की स्टोरी फिल्म की स्टोरी जैसी है।

बचपन में काफी लड़ते थे, लेकिन थोड़ा-थोड़ा पसंद भी करने लगे थे। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को लेकर एक-जैसा सोचते थे। लेकिन कभी इसे सीरियसली नहीं लिया।वरुण ने आगे कहा था, ‘मुझे लगता है उस उम्र में समझ में नहीं आया था मुझे कि वो सब क्या फीलिंग है। हम दोनों उस वक्त 8-9 साल के थे।’

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.