स्थानीय समाचार

नोट छापने वाले गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड जेल में

कुछ माह पहले ही मेरठ में पकड़ा गया था नकली किताब छापने वाला गैंग

  • मनोज मिश्र || मेरठ

मेरठ। गंगानगर में पिछले काफी समय से नकली नोट छाप रहे एक गैंग का भंडाफोड़ कर आराेपी सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गैंग में लगभग एक दर्जन लोग शामिल हैं।

रविवार रात गंगानगर के बी-ब्लॉक स्थित एक दुकान पर युवती नकली नोट लेकर पहुंची थी। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदार के मुताबिक कुछ दिन पूर्व भी युवती उसकी दुकान पर नकली नोट देकर गई थी। युवती पर शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दर्जनभर लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने सोमवार को चार युवती व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

काफी समय से चल रहा था कारोबार

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पिछले काफी समय से नकली नोटों के छापने का काम चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आरोपी 500 और 2000 के नोट छापते थे और उन्हें गंगानगर, पिलखुवा सहित कई जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने नोट छापने वाले प्रिंटर को भी बरामद कर लिया है।

सवा लाख नकली नोट छाप चुके हैं

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभी तक सवा लाख से ज्यादा नकली नोट छाप चुके हैं। जिन्हें गंगानगर सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जा चुका है। सोमवार को एसपी देहात व सीओ सदर देहात ने थाने में आरोपियों से पूछताछ की। मंगलवार को गंगानगर पुलिस अधिकारिक रूप से मामले का खुलासा कर सकती है।

रिश्तेदारों ने मिलकर बनाया गैंग

सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि नकली नोट छापने के गैंग में शामिल ज्यादातर लोग एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। गैंग की मुखिया सिखेड़ा निवासी एक महिला गंगानगर में किराए पर रहती है। यहां सिवाया निवासी उसकी बहन का बेटा रोबिन भी रहता है। गैंग में शामिल पिलखुवा निवासी सिकंदर पर पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।पूछताछ में आरोपियों ने प्रशांत नाम के व्यक्ति को गैंग का मास्टर माइंड बताया। लेकिन प्रशांत के जेल में होने के कारण पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसके अलावा कई युवतियां भी गैंग में शामिल हैं।

image description

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.