लखनऊ। मुख्यमंत्री ने दीपावली और छठ पूजा आदि प्रमुख त्योहारों पर निर्बाध बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है जो 15 नवंबर तक रहेगी। उधर, बरेली जोन में बिजली सप्लाई अव्यवस्था से औद्योगिक क्षेत्र, शहर और देहात सभी बेहाल हैं।
पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ने परिपत्र जारी कर कहा है कि 15 नवंबर तक सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रबंध निदेशकों से कहा है धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें।विद्युत फाल्ट होने पर न्यूनतम समय में ठीक किया जाये।
इधर, बरेली जोन में पिछले कई महीनो से बिजली आपूर्ति अव्यवस्था बनी हुई है। शहरी क्षेत्र भी बेहाल है। इस बीच चीफ इंजीनियर रणविजय सिंह ने एक जूनियर अधिकारी को शहरी अधीक्षण अभियंता बना दिया है जिससे व्यवस्था और चौपट हो रही है। धनतेरस और दिवाली पर तमाम लोग गृह प्रवेश भी करते हैं इसलिए उन्हें नया कनेक्शन चाहिए। लोग नया कनेक्शन पाने हेतु दर-दर भटकते रहते हैं। बिना कुछ लिए दिए कोई काम नहीं हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.