देश

अब सट्टेबाजी को बढ़ावा देकर पैसे कमा रहे है बॉलीवुड के स्टार

गैरकानूनी सट्टेबाजी एप्स से मोटा पैसा लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहा है गोरखधंधा

अवॉर्ड विनिंग फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री जो समय-समय पर बॉलीवुड के घिनोने सच का पर्दाफाश करते रहते हैं ने अब बॉलीवुड के सितारों के ऐसे‌ कांड को उजागर किया है जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा की क्या वाकई यह सितारे आपके सम्मान के लायक हैं या नहीं।

दरअसल हुआ ऐसा कि विपिन अग्निहोत्री जिनकी फिल्म “वादा” अभी कुछ दिनों पहले डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। रिलीज होते ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने उनके आगामी रियालिटी शो “बिकिनी हाउस” के लिए कॉन्टैक्ट करना शुरू किया, इनमें शामिल थे बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स जिनके मिलियन मे फॉलोअर्स है।

जब विपिन अग्निहोत्री ने इन लोगों से पूछा की उनकी अतिरिक्त आय का स्रोत क्या है तो विपिन यह सुनकर हैरान हो गए कि यह बॉलीवुड और सोशल मीडिया के सितारे गैर कानूनी सट्टेबाजी एप्स के साथ जुड़े हुए हैं और चंद अतिरिक्त पैसों की खातिर देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

विपिन अग्निहोत्री बताते हैं की बड़े-बड़े स्टार्स जैसे कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया, अनुष्का सेन, उर्वशी रौतेला और गोविंदा लोटस 365 नामक ऐप के ब्रांड एंबेसडर हैं जिसमें धड़ल्ले से सट्टेबाजी हो रही है। मजे की बात यह है की ये बॉलीवुड के सितारे बड़ी बेशर्मी से न केवल अपने प्रशंसकों से यह कहते हैं की इन ऐप के माध्यम से वह अपना जीवन बदल सकते हैं साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर इंस्टाग्राम पर इन गैर कानूनी एप्स को धड़ल्ले से प्रमोट भी करते हैं।

विपिन अग्निहोत्री ने जब अपने सूत्रों के माध्यम से यह जानने की कोशिश की, तो उन्हें यह पता चला कि यह सितारे इस कार्य को करने का आठ से दस लाख रुपए लेते हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि इन रुपयों के एवज में यह बॉलीवुड सितारे न केवल इन गैर कानूनी सट्टेबाजी एप्स के लिए विज्ञापन बनाते हैं, साथ ही साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें पोस्ट भी करते हैं ताकि उनके प्रशंसक इन सट्टेबाजी एप्स के माध्यम से सट्टेबाजी कर सकें।

यूं तो इन एप्स की संख्या हजारों में है, लेकिन लोटस 365 नामक ऐप धड़ल्ले से पूरे देश में हर उस प्रचार तंत्र का उपयोग कर रही है जो वह कर सकती है, लोगों को, खासकर नवयुवकों को लालायित करने के लिए जिन्हें जल्दी पैसा कमाने की चाहत है।

बॉलीवुड और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स की इस हरकत से बेहद आहत फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री जल्द ही कैंपेन
“शट अप” के माध्यम से लोगों को बॉलीवुड सितारों के इस घिनौने रूप से रूबरू कराएंगे।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.