विदेश

अब स्मार्ट pillow बताएगी नींद की क्वालिटी

अन्य बीमारियों का पता लगाने में भी किया जा सकता है इस्तेमाल
बीजिंग। लंबे समय तक नींद की कमी या ठीक से नींद न आने को डायबिटीज, हृदयरोग और अवसाद जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बताया जाता रहा है। अब चीन के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी स्मार्ट तकिया बनाई है जो आपके सिर की स्थिति को ट्रैक करेगी और बताएगी कि आपको कैसी नींद आई।
अभी तक नींद के बारे में अधिक जानकारी के लिए स्लीप टेस्ट कराने या स्मार्टफोन या स्मार्टवाच से जुड़े एप की मदद लेने के विकल्प लोगों के पास हैं।
अब शोधकर्ताओं ने ट्राइबोइलेक्टि्रक नैनोजेनेरेटर्स की सहायता से नींद मापने के नए उपकरण बना रहे हैं। इसी क्रम में गुआंगजी विश्वविद्यालय और चीनी विज्ञान अकादमी ने ऐसा तकिया बनाने का विचार किया जो प्रयोग में आरामदायक होने के साथ ही सिर की पोजीशन का भी पता लगा सके। इस तकिये को ट्राइबोइलेक्टि्रक लेयर से तैयार खास पालीमर से बनाया गया है।
एसीएस जर्नल में प्रकाशित लेख में कहा गया है किस इस तकिया का प्रयोग नींद का पता लगाने से आगे अन्य बीमारियों या समस्याओं का पता लगाने में भी किया जा सकता है। जैसे यदि किसी को सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस जैसी बीमारी के कारण सिर की स्थिति बदलने में दिक्कत होती है या नहीं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

5 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.