मेरठ

अब आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को टोकन के माध्यम से मिलेगा सूखा राशन

  • मेरठ।

जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को अब टोकन के माध्यम से सूखा राशन दिया जाएगा। राशन वितरण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रह कर उनके हस्ताक्षर अपनी वितरण पंजिका पर प्राप्त करेंगी। लाभार्थियों को योजना का सीधा लाभ दिया जाएगा और इससे परदर्शिता भी बनी रहेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) विनीत कुमार ने बताया आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों के लिए माह अप्रैल, मई और जून 2021 का आवंटन कोटेदारों को प्राप्त हो चुका है।

इस बार स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष द्वारा अब कोटेदारों से गेहूं, चावल का उठान नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों के नाम का टोकन जारी करेंगी। इसमें लाभार्थी का नाम, पता, माता का नाम और आधार नंबर लिखा होगा। टोकन के आधार पर सीधे कोटेदार से खाद्यान्न लेंगे लाभार्थी नई व्यवस्था के तहत अब टोकन के आधार पर 2.36 लाख से अधिक लाभार्थी कोटेदार से सीधे अपना खाद्यान्न प्राप्त करेंगे।

इस प्रक्रिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी। वह लाभार्थियों से अपनी वितरण पंजिका पर हस्ताक्षर भी प्राप्त करेंगी। पूर्व में समूह के लोग कोटेदार से सूखा राशन प्राप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध कराते थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों को बुलाकर वितरण पंजिका में उनके हस्ताक्षर कराकर वितरित किया करती थीं। समूह के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था बीते दिसंबर माह से शुरू की गई थी।

इसके पहले आंगनबाड़ी में पंजीकृत सात माह से तीन वर्ष, तीन से छह वर्ष के बच्चों के साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार दिया जाता था। इसमें मीठा दलिया व नमकीन दलिया के पैकेट दिए जाते थे।दिसंबर माह से इसमें बदलाव किया गया और इन सभी लाभार्थियों को सूखा राशन दिया जाने लगा था। समूह के सदस्य कोटेदारों के यहां से राशन व बाजार से दाल लेकर उसका पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध कराते थे।

डीपीओ ने बताया जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टोकन के माध्यम से सूखा राशन दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टोकन देकर लाभार्थियों को गेहूं व चावल दिलाने का निर्देश दिया है। जिले में 2.36 लाख लाभार्थी विनीत कुमार ने बताया जिले में वर्तमान में 2.36 लाख लाभार्थी हैं जिसमें 1.85 लाख बच्चे, 50 हजार गर्भवती व धात्री महिलाएं तथा 1500 किशोरी हैं। जिन्हे इस योजना का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया सरकार का मकसद लाभार्थियों को सीधे तौर पर योजना का लाभ दिलाना है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

13 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.