फीचर्ड

कोचिंग संस्थानों पर अब कोर्ट ने कसना शुरू कर दिया शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट नई  दिल्ली

दिल्ली की राऊ कोचिंग के बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में पानी भर जाने से हुई तीन छात्रों की मौत ने सारे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हादसे के बाद जागे अफसरों ने दिल्ली में चल रहे कोचिंग संस्थानों में कई अनियमितताएं पकड़ी। इससे पता चलता है कि आईएएस व अन्य उच्च सेवाओं की परीक्षा में सफल होने की हसरत लिए छात्र-छात्राएँ कितने जोखिमों के बीच इन संस्थानों में पढाई करते हैं। शायद इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें ‘डेथ सेन्टर’ यानि मौत का घर का नाम दे दिया।

शीर्ष अदालत ने साफ कहा है कि ये कोचिंग संस्थान बच्चों की  जिन्दगी के साथ खेल रहे हैं। कोर्ट का कहना  है कि किसी भी कोचिंग संस्थान को तबतक संचालन की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए, जब तक कि वह सुरक्षा मानकों को पूरा न करता हो। यह तो सभी जानते हैं कोचिंग चलाना अब काफी मुनाफे का धंधा बन गया है। ये संस्थान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भर्ती तो कर लेते हैं, लेकिन उनकी आवश्यक सुरक्षा और सुविधाओं के मामले में पूरे आपराधिक ढंग से कतरब्योंत करते हैं। जिन अफसरों पर नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वे भी किसी खास वजह से महज कागजी खानापूर्ति की औपचारिकता बरतकर इन कोचिंग मालिकों की मदद करते हैं।

तीन बच्चों की असमय मौत के बाद ही सह, अब जबकि इन संस्थानों की मनमानी एक-एक करके सने आ रही है  तो यह जरूरी है  कि नियमों का पालन न करने वाले इन धंधेबाजों को सख्त सजा दिलाई जाए। यह व्यवस्थागत लापरवाही का ही नतीजा है कि कोचिंग संस्थानों के मालिक लगातार मनमानी करते जा रहे हैं। इसलिए इन कमियों को पहचान कर इनमें  सुधार के लिए भी  कंडे कदम उठाए जाने चाहिए।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.