देश

..अब गिराया जायेगा अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी का चार मंजिला आलीशान मकान!

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। महू स्थित उनके चार मंजिला मकान पर कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माण के मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। महू कैंट बोर्ड ने मकान पर लगे अतिरिक्त निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है और तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण नहीं हटाए जाने पर सीधे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, महू कैंट क्षेत्र में स्थित यह बहुमंजिला मकान लंबे समय से कैंट बोर्ड की निगरानी में था। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि मकान में बिना अनुमति के अतिरिक्त मंजिल का निर्माण किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है। इसको लेकर पहले भी मौखिक निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई पालन नहीं हुआ। आखिर में बोर्ड ने अब औपचारिक नोटिस जारी करते हुए सख्ती दिखाई है।

कैंट बोर्ड की टीम के अनुसार, तीन दिन की निर्धारित समय में अवैध निर्माण को खुद हटा लिया जाए, नहीं तो बोर्ड अपने स्तर पर जेसीबी कार्रवाई करेगा। इतना ही नहीं कार्रवाई की लागत भी वसूली की जाएगी। नोटिस चस्पा करने के बाद से ही इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले उमर का नाम सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी सुर्खियों में थी।

इसके बाद से यूनिवर्सिटी प्रबंधन और उससे जुड़े व्यक्तियों पर विभिन्न एजेंसियों की निगाहें टिकी हुई हैं। यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी के मकान पर हुई इस कार्रवाई को भी दिल्ली ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंट क्षेत्र में निर्माण संबंधी नियम बेहद कड़े हैं और बिना अनुमति किसी भी तरह का अतिरिक्त निर्माण दंडनीय है। कैंट बोर्ड की टीम लगातार क्षेत्र में सर्वे कर रही है, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

जावेद सिद्दीकी के मकान पर होने वाली संभावित कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी हलचल है। अब नजरें इस बात पर हैं कि नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद बोर्ड वास्तव में बुलडोजर चलाएगा या फिर मकान मालिक खुद निर्माण हटाकर राहत पाने की कोशिश करेगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.