उत्तर प्रदेश

अभी और बढ़ेगा तापमान, हीट वेव से भी होगा सामना

मेरठ। इनदिनों चैत मास शुरू होने के साथ ही मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 40 के आसपास पहुंच रहा है। बुधवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। वहीं अगर बात मंगलवार की करें तो मेरठ में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा था। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की आंशका जताई है।
आठ अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पारा 41 से अधिक पहुंचेगा। ऐसे में बेहद ही सावधानी बरतने की जरूरत है। वेस्‍ट यूपी के कई जिले इनदिनों तपिश से झुलस रहे हैं। एक दो दिनों में लू चलने के भी आसार बन रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने पसीना-पसीना कर दिया। पूरे दिन गर्मी से कोई राहत नहीं है। वहीं रात में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
पारा पहुंचा 39 डिग्री, अभी राहत की उम्‍मीद नहीं
मेरठ जनपद का पारा शुक्रवार को 39 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को तेज धूप रही। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। माह में दूसरी बार है जब तापमान 39 डिग्री रहा है। मौसम विज्ञानियों ने एक दो दिन में तापमान 40 के बिंदु के पार जाने की संभावना जताई है। लू चलने की आशंका के बीच घर से बाहर पूरी तैयारी के साथ ही निकलें। अप्रैल का पहला हफ्ता खासा तपिश वाला रहने वाला है। ऐसे में ध्‍यान रखना बेहद ही जरूरी है। लगातार तेज धूप से सामना आपको पसीना-पसीना कर सकता है। अभी राहत के आसान कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
मार्च में रहा अधिकतम पारा
इस प्रकार का अनुमान मार्च के अधिकतम औसत तापमान को देखते हुए आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञानियों ने लगाया है। 2010 के बाद इस साल मार्च माह में अधिकतम तापमान का औसत 31.3 डिग्री रहा, जो 12 साल पूर्व 32.3 डिग्री था। मार्च का औसत तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। 2010 से पहले 2002 में यह 32 डिग्री तक पहुंचा था। इस बीच मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों में पारा अब 40 तक पहुंचने की ओर है।
अगले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं
वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, ज्यादातर जगह चल रही लू। तेज धूप के बीच 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा अलग-अलग इलाकों का तापमान। 12 तारीख तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में मार्च महीने में ही कड़े तेवर दिखाने वाली गर्मी अप्रैल महीने में भी छुड़ाएगी पसीने। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में भी शुष्क रहेगा मौसम। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नही हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

4 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

7 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

7 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

7 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

1 week ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

1 week ago

This website uses cookies.