मेरठ

Nutima Hospital Meerut में भाजपा नेता के बहन की मौत

Nutima Hospital Meerut में बेरियाट्रिक सर्जरी कराने के बाद महिला की मौत हो गई। Nutima Hospital Meerut में यह सर्जरी 11 जुलाई को की गई थी। परिजनों का आरोप है कि सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने स्टिच ठीक से नहीं लगाए, जिसके कारण उसकी बॉडी में इन्फेक्शन फैल गया। इससे मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा नेता व महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी की छोटी बहन रजनी गुप्ता की Nutima Hospital Meerut में 11 जुलाई को बेरियाट्रिक सर्जरी हुई थी। रजनी गुप्ता की उम्र 55 साल है, जिनके पति का नाम ब्रजमोहन गुप्ता है। उनकी पत्नी का इलाज डॉ. ऋषि सिंघल के यहां चल रहा था। घरवालों का आरोप है कि डॉ. ने सही से इलाज नहीं किया। जिसकी वजह से रजनी के पेट में सर्जरी के बाद फ्लूड जमा हो गया। इन्फेक्शन फैलने लगा। परिजनों ने बताया, रजनी और उसकी 28 साल की बेटी शिवानी दोनों ओवरवेट थीं।

रजनी ने यह ऑपरेशन कराया था। 11 जुलाई को ऑपरेशन हुआ। इसके बाद दूसरे दिन ही मां की तबीयत बिगड़ने लगी। मां के पेट में काफी दर्द था। जब डॉक्टर से कंसल्ट किया तो उन्होंने कहा कि नॉर्मल सर्जरी का दर्द है होता है। विक्स लगाने से सही हो जाएगा। लेकिन, महिला का दर्द सही नहीं हुआ। दोनों के ऑपरेशन के लगभग 3 लाख 70 हजार की फीस लगी थी।

Nutima Hospital Meerut में भाजपा नेता के बहन की मौत

Nutima Hospital Meerut में आपरेश्पन के बाद पेट के आस-पास फ्लूड मिला

13 जुलाई को जब परेशानी बढ़ने लगी, तब परिजनों ने दोबारा डॉक्टर से कंसल्ट किया। Nutima Hospital Meerut जाकर जांच कराई। एक्सरे कराया तो पेट के आस-पास फ्लूड मिला। 14 जुलाई को दोबारा महिला का ऑपरेशन कराया गया। हालत बिगड़ गई। दोबारा ऑपरेशन के बाद महिला का हार्ट कोलेप्स कर गया।

विधायक पहुंचें तो वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया

सूचना पर Nutima Hospital Meerut में किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी मौके पर पहुंचे। किठौर विधायक के पहुंचने के बाद महिला को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। दिनभर डॉक्टर महिला को वेंटिलेटर पर रखे रहे, शाम को उसकी मौत हो गई।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.