नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और विकास पहलुओं को लेकर एक समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश दिया है।
बुधवार को केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए यह जरूरी है कि राज्य में आतंकवादी और अलगाववादी अभियान को बढ़ावा देने वाले तत्वों तथा आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों की शतप्रतिशत संतुष्टि के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभों को सुनिश्चित करने पर काम करने का निर्देश दिया।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), रॉ प्रमुख, कई केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.