देश

एक तरफ जांचा-परखा मोदी, दूसरी तरफ आखिर कौन?

भिवानी-महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा स्थित भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और वोट मांगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ जांचा-परखा मोदी, दूसरी तरफ आखिर कौन? यहां पर 25 मई में मतदान होना है। ऐसे में गुरुवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा महेंद्रगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित महाविजय संकल्प रैली
संबोधित करते हुये विपक्ष पर खूब निशाना साधा। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से धर्मबीर सिंह बीजेपी उम्मीदवार हैं।

हरियाणा घी-मक्खन पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि हरियाणा मिट्टी ने मुझे गढ़ा है। मैं यही पर रहता था, उस समय मनोहर लाल खट्टर संगठन का काम देखते हैं। मैं रमेश जी, मनोहर लाल जी ने हरियाणा में खूब खांक छानी है। माताओं-बहनों के हाथ का खाना भी खूब खाया है। गर्मी के मौसम में एक ग्लास रबड़ी, मोटी-मोटी रोटी और एक प्याज सारी भूख मिटा देता था। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा घी मक्खन का जोर खूब है।

उन्होंने कहा कि सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी है, फिर एक बार मोदी सरकार। 

पराजय का ठींकरा फोड़ने की तैयारी में विपक्ष

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप प्रधानमंत्री नहीं बल्कि भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है कोई अता पता नहीं है। हरियाणा के लिए मोदी मतलब, यहां 5000 लोग ऐसे मिल जाएंगे जो दूर से चिल्लाकर बोल देंगे ऐ मोदी जी यहां आओ…यानी हरियाणा के साथ मेरा अपनापन, हरियाणा ने जो प्यार दिया, इस कारण हरियाणा का मुझ पर अधिकार है। चलते फिरते यहां लोग मुझे टोक सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन लोग घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी लोग हैं। जनता ईंडी गठबंधन इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। उन्होंने कहा कि 05 चरणों में ही, इंडी जमात ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग आंकड़े क्यों नहीं देता है। आकड़ें देर से क्यों देता है। चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है। ईवीएम बंद हो गया। उन्होंने अभी से ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया कि पराजय का ठींकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए।  

इंडी गठबंधन की सरकार सात जन्म में नहीं बनेगी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस भूमि में फसल ना हो, ऐसी जमीन पर कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या? जब पता है कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो क्या कोई उधर वोट डालेगा क्या। पीएम मोदी बोले कि हरियाणा वालों को मालूम है कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है। सरकार किसकी बनने जा रही है मोदी की सरकार।

बच्चा भी जानता है यह। 2024 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश में भी बड़ा अपना उसका वोट बैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं, बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है। इन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी, इनको बाबा साहब ने जो आरक्षण दिया है, भारत के संविधान ने जो आरक्षण दिया है, उसे छीनकर के वो वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

31 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

52 minutes ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

23 hours ago

This website uses cookies.