हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाने वाला है। यह पवित्र त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन देवी-देवताओं की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले भगवान को राखी अर्पित करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि सबसे पहले किस देवता को राखी बांधना चाहिए।
हर शुभ कार्यो में भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है क्योंकि गणेश भगवान सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माने जाते हैं। इस कारण रक्षाबंधन के दौरान सबसे पहले गणपति जी को राखी अर्पित करें। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
रक्षाबंधन के दिन हनुमान जी को राखी बांधना बहुत फलदायी माना जाता है. हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. जिन बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने का मौका नहीं मिल पाता, वे हनुमान जी को राखी बांध सकती हैं.
रक्षाबंधन के दिन कई लोग भगवान शिव को राखी चढ़ाते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव शंकर को राखी बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भाई का जीवन खुशहाल होता है. कुछ बहनें शिवलिंग पर भी राखी चढ़ाती हैं.
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांधने से वह सभी परिस्थितियों में रक्षा करते हैं और जीवन में खुशहाली भी लाते हैं. रक्षाबंधन के दिन कई बहनें भगवान श्री कृष्ण को अपना भाई मानकर राखी बांधती हैं। कहा जाता है कि पूरी श्रद्धा से ऐसा करने पर श्री कृष्ण भक्तों की रक्षा करते हैं।
इस दिन बहनों को सुबह स्नान करने के बाद भगवान को एक थाली में सुंदर सजी हुई राखियां चढ़ानी चाहिए। फिर उनके माथे पर कुमकुम और चावल लगाएं। इसके बाद उन्हें राखी बांधें और उनकी आरती उतारें। भगवान को लड्डुओं का भोग लगाएं। इस दौरान उनसे जीवन भर रक्षा करने की प्रार्थना करनी चाहिए।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.