उत्तर प्रदेश

विषम परिस्थिति में धर्म व संस्कार न छोड़ने वाले ही सच्चे मनुष्य- कथाव्यास

कुड़वार/सुलतानपुर। सरकौड़ा में काली माता मन्दिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत के छठे दिन गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता इसौली प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने कथा की आरती की और व्यास पीठ पर उपस्थित महराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कथा व्यास परमानंद जी महाराज काशी ने कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के कोप से गोकुल वासियों की रक्षा की थी। इसके अलावा श्री परमानन्द जी ने बताया कि कैसे बाल गोपाल ने अपनी अठखेलियों से अपने बाल स्वभाव के तहत मंद-मंद मुस्कान व तुतलाती भाषा से सबका मन मोह रखा था। कथावाचक ने कहा कि जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों ना आ जाए मनुष्य को अपना धर्म और संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है वह जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है। परमानंद जी महाराज ने भजन प्रस्तुत किए वहीं प्रभु की लीलाओं की भव्य झांकी के माध्यम से भक्तों को भगवान के भजन गीत भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो दर्शन को नैना बावरे दर्शन दिया करो सुनाया। तो वातावरण भक्तिमय हो गया लोगों ने श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। कथा में मुख्य रूप से ओमप्रकाश पांडे बजरंगी, दयाराम अग्रहरि, प्रज्ञा एकेडमी प्रिसिपल एसएन उपाध्याय, प्रेम प्रकाश कुडवार, बजरंगी टीम पंकज मिश्रा, पंकज दूबे, अंकुरण फाउंडेशन अभिषेक सिंह, निसांत द्विवेदी, रघुनाथ सिंह, त्रिभुवन मिश्रा, राजेश सिंह, रमा शंकर मिश्रा, हिम्मत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह सुशील शुक्ला, आयोजक सूर्य प्रकाश तिवारी, महेश तिवारी, दिवाकर तिवारी, कुलदीप ने बताया कि 11 अप्रैल को भागवत समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.