विशेष

उपचुनाव में बिखर गया विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’

उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बिखर गया। बिहार जैसे एकाध राज्यों को छोड़ दें तो गठबंधन की सभी पार्टियां अपना अपना चुनाव लड़ रही हैं। सोचें, 13 राज्यों में 47 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, जिसे मिनी आम चुनाव माना जा रहा है लेकिन उसमें विपक्षी पार्टियों में तालमेल नहीं हुआ। दो राज्यों में साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। वहां तो गठबंधन बना है और काम भी कर रहा है लेकिन अगर इसके साथ ही उपचुनाव में भी सभी पार्टियां मिल कर लड़ती हैं तो लोकसभा चुनाव जैसी धारणा बनाई जा सकती है। लेकिन उपचुनावों को लेकर पार्टियों के नेताओं ने आपस में गंभीरता से बातचीत नहीं की। अब कांग्रेस को शिकायत है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने उनके साथ धोखा किया तो राजस्थान, असम और पश्चिम बंगाल में दूसरी पार्टियों को कांग्रेस से शिकायत है कि उसने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया।

सोचें, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पांच सीटों की मांग कर रही थी और अब एक भी सीट पर नहीं लड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह कांग्रेस के लिए आत्मघाती है। लोकसभा चुनाव में जो सद्भाव बना था उस पर पानी फिर गया है। कांग्रेस के लिए हारने वाली सीटें छोड़ने का दांव चल कर सपा ने अपना खेल कर दिया। इसी तरह का काम कांग्रेस ने राजस्थान में हनुमान बेनिवाल की पार्टी आरएलपी से बात नहीं की। वे दो सीटें मांग रहे थे। जब तालमेल नहीं हुआ तो चार सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया। इसी तरह भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने भी दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। उधर असम में एक सीट पर गैर कांग्रेसी उम्मीदवार उतारने की सहमति बनी थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने वहां भी अपना उम्मीदवार उतार दिया। पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर लेफ्ट पार्टियों के साथ कांग्रेस के तालमेल की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अंत में दोनों पार्टियां अलग अलग लड़ रही हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

14 hours ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

3 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

3 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

3 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

5 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

5 days ago

This website uses cookies.