देश

पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाने वाला विपक्ष इसके सहयोग से निर्मित ऑक्सीजन संयंत्र का श्रेय लेने में आगे

पीएम केयर्स फंड अक्सर विपक्षी नेताओं के आलोचना का केंद्र रहा है। विपक्षी दल के नेता लगातार इसको लेकर सवाल करते रहते हैं और सरकार से जवाब मांगते हैं। लेकिन पीएम केयर्स फंड को लेकर उस समय यह सभी विपक्षी नेता चुप्पी साध जाते हैं जब इस फंड के इस्तेमाल से बनाए गए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया जाता है।

इतना ही नहीं, इस फंड के इस्तेमाल से बने ऑक्सीजन प्लांट का विभिन्न राज्यों में विभिन्न दलों के राजनेताओं द्वारा धूमधाम से उद्घाटन किया जाता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 35 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑक्सीजन संयंत्र समर्पित किया। यह सभी प्रधानमंत्री की और फंड की मदद से बनाए गए हैं।

दिल्ली और झारखंड सरकार ने पहले ही किया उद्घाटन

पीएम केयर्स फंड पर उठाए जा रहे सवाल के मायने इसी से निकाला जा सकता है कि प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने से पहले ही दिल्ली और झारखंड की सरकारों ने इस फंड के इस्तेमाल से बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट्स का उद्घाटन कर दिया। केंद्र सरकार और भाजपा भी इस बात को लगातार मान रही है कि प्रधानमंत्री केयर फंड को बार-बार बदनाम करने के बावजूद विपक्ष शासित राज्यों के नेताओं ने पीएम केयर्स फंड के सहयोग से जिन ऑक्सीजन प्लांट पर स्थापित किया गया है उसका उद्घाटन किया है और खुद श्रेय भी ले रहे हैं।

वहीं दिल्ली की बात करें तो 6 अक्टूबर को दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों द्वारा उद्घाटन किए गए 27 ऑक्सीजन प्लांटों में से 14 पीएम केयर्स फंड से बनाए गए हैं। बाकी के प्लांट के लिए उद्योग निकायों द्वारा वित्त पोषित किया गया है। भले ही इन प्लांटों को प्रधानमंत्री केयर फंड के सहयोग से निर्माण किया गया है लेकिन दिल्ली सरकार श्रेय लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.