उत्तर प्रदेश

नर्सिंग संकाय में लैंप लाअटिंग 2022 का आयोजन

सुल्तानपुर। केएनआईएमटी नर्सिंग संकाय सुलतानपुर में जीएनएम व एएनएम की छात्राओं ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डा. राधा वल्लभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा. आलोक कुमार सिंह प्राचार्य केएनआईपीएसएस सुलतानपुर के द्वारा द्वीप प्रवजलित करके किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा0 सुधाकर सिंह, डा. जेपी सिंह, डा. बीके सोनकर, (सीएमएस), डा. कोशल (सीएमएस), डा. राधेश्याम सिंह एवं डा. सुशील सिंह ने छात्राओं को कैन्डिल प्रज्वलित कर सपथ ग्रहण करवाया, साथ ही अपने आशीष वचनों से सिंचित भी किया। मंच संचालन विशाल एलवर्ट (प्राचार्य नर्सिंग संकाय) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रीत सिंह (निदेशक ईजीनियरिंग संकाय), इन्द्रजीत कौर (निदेशक एमबीए संकाय) एवं डा. जेबी सिंह (कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र, सुलतानपुर) कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन संकाय के प्रभारी राजेश कुमार दूबे की देखरेख मे हुआ जिसमे संकाय के अनुराधा श्रीवास्तव, अल्का पाण्डेय, चन्द्रावती दूबे, कु. सुरभी सिंह, कु. रोमा चैधरी, कु. अर्चना गुप्ता, कु. सुजाता, कु. अंशिका मिश्रा, कु. आयशा खान एवं सन्दीप श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अन्त मे संकाय के समन्वयक डा. महेश प्रसाद (निदेशक केएन आईएमटी) द्वारा कार्यक्रम में आये हुए विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक एवं विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर नर्सिंग संकाय के सभी प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी है एवं राष्ट्र की सेवा मे इनकी भूमिका और बेहतर ढंग से हो ऐसी कामना व्यक्त की है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.