विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को सेमिनार हुई। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की ओर प्रेरित करना रहा।
इंटीग्रल केअर एंड इंरिचमेंट फाउंडेशन और उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल, गेल इंडिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का मूल विचार पर्यावरण संकटों का समाधान दे सकता है। यदि हमारे पर्यावरण विचारों को सही ढंग से आचरण में लाया जाए तो संकट की कोई स्थिति नहीं रहेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि संकल्प लें कि धरती का ऋण चुकाएँगे और हरियाली को बढ़ाएँगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संदीप डूबे ने की। उन्होंने कहा कि संसाधनों का अत्यधिक दोहन पर्यावरण संकटों को जन्म दे रहा है। लालच छोड़कर आवश्यकता के अनुसार उपभोग की आदत विकसित करनी होगी। कार्यक्रम संचालन अपर्णा झा ने किया।
संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के प्रति संवेदनशील होना अनिवार्य है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय नदी और तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने समाज के युवाओं से इसमें भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल पर्यावरण के प्रति चेतना जगाते हैं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.