फीचर्ड

Osho on Women: स्त्री का शिष्यत्व

Osho on Women: स्त्री अगर शिष्य हो तो उससे श्रेष्ठ शिष्य खोजना मुश्किल है। स्त्री का शिष्यत्व श्रेष्ठतम है। कोई पुरुष उसका मुकाबला नहीं कर सकता है। क्योंकि समर्पण की जो क्षमता उसमें है वह किसी पुरुष में नहीं है। जिस संपूर्ण भाव से वह अंगीकार कर लेती है ग्रहण कर लेती है उस तरह से कोई पुरुष कभी अंगीकार नहीं कर पाता ग्रहण नहीं कर पाता।

जब कोई स्त्री स्वीकार कर लेती है तो फिर उसमें रंचमात्र भी उसके भीतर कोई विवाद नहीं होता है कोई संदेह नहीं होता है उसकी आस्था परिपूर्ण है। अगर वह मेरे विचार को या किसी के विचार को स्वीकार कर लेती है तो वह विचार भी उसके गर्भ में प्रवेश कर जाता है। वह उस विचार को भी बीज की तरह गर्भ की तरह अपने भीतर पोसने लगती है। पुरुष अगर स्वीकार भी करता है तो बड़ी जद्दो-जहद करता है बड़े संदेह खड़ा करता है बड़े प्रश्न उठाता है। और अगर झुकता भी है तो वह यही कह कर झुकता है कि आधे मन से झुक रहा हूँ पूरे से नहीं।

शिष्यत्व की जिस ऊंचाई पर स्त्रियां पहुंच सकती हैं पुरुष नहीं पहुंच सकते। क्योंकि निकटता की जिस ऊंचाई पर स्त्रियां पहुंच सकती हैं पुरुष नहीं पहुंच सकता। और चूंकि स्त्रियां बहुत अदभुत रूप से गहन रूप से श्रेष्ठतम रूप से शिष्य बन सकती हैं इसलिए गुरु नहीं बन सकतीं। क्योंकि शिष्य का जो गुण है वही गुरु के लिए बाधा है। गुरु का तो सारा कृत्य ही आक्रमण है। वह तो तोड़ेगा मिटाएगा नष्ट करेगा क्योंकि पुराने को न मिटाए तो नए का जन्म नहीं हो सकता है। तो गुरु तो अनिवार्य रूप से विध्वंसक है क्योंकि उसी से सृजन लाएगा। वह आपकी मृत्यु न ला सके तो आपको नया जीवन न दे सकेगा। स्त्री की वह क्षमता नहीं है। वह आक्रमण नहीं कर सकती समर्पण कर सकती है। समर्पण उसे शिष्यत्व में तो बहुत ऊंचाई पर ले जाता है।

लेकिन स्त्री कितनी ही बड़ी शिष्या हो जाए वह गुरु नहीं बन सकती। उसका शिष्य होने का जो गुणधर्म है जो खूबी है वही तो बाधा बन जाती है कि वह गुरु नहीं हो सकती है।

ओशो
(समाधि के सप्त द्वार, प्रवचन 15)

नीचे ईमेज पर क्लिक करके ओशो रजनीश जी की जीवन बदल देने वाली किताबों को मंगवा सकते हैं-

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.