उत्तर प्रदेश

निवर्तमान एमएलसी का पूर्व मंत्री की पुत्र वधू से मुकाबला, 3894 मतदाता करेंगे वोट

अमेठी/सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर-अमेठी सीट पर आज एमएलसी चुनाव होना है। 28 मतदान केंद्रों पर कुल 3894 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें सुल्तानपुर के 2220 तो अमेठी के 1674 वोटर शामिल होंगे। भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह तो सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पुत्र वधू शिल्पा को मैदान में उतारा है।
   सुल्तानपुर में 14 ब्लॉकों में 2220 वोटर हैं। इसमें धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख व इसौली से बसपा प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू के ब्लॉक में 147 वोट व बल्दीराय में 156, कुड़वार में 177 और कूरेभार में 191 वोट हैं। यह वोट बैंक किधर जाएंगे यह हार-जीत में काफी निर्णायक होंगे। इसके अलावा जयसिंहपुर में 189, दोस्तपुर में 135, मोतिगरपुर में 96, अखंडनगर में 161, करौंदिकला में 91 और कादीपुर में 143 वोट हैं। यहां सपा के अरुण वर्मा और भाजपा के राज प्रसाद की भूमिका अहम होगी। इसी तरह सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव के क्षेत्र में पीपी कमैचा में 140, लंभुआ में 157, भदैया में 149 वोट हैं। वही दुबेपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 216 वोट हैं। इसमें सपा प्रत्याशी का पार पाना आसान नहीं होगा। जबकि जिला पंचायत में बने मीटिंग हॉल में 72 वोट हैं। उधर अमेठी में अमेठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर ब्लॉक में 77, भादर ब्लॉक में 118, भेंटुआ ब्लॉक में 99 और अमेठी नगर पंचायत व ब्लॉक मिलाकर 129 वोट हैं। जगदीशपुर विधानसभा में बाजार शुकुल ब्लॉक में 136, जगदीशपुर ब्लॉक में 193, मुसाफिरखाना ब्लॉक में 134 वोटर हैं। वहीं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में गौरीगंज ब्लॉक में 142, शाहगढ़ ब्लॉक में 79, जामो ब्लॉक में 151 मतदाता हैं। ठीक इसी तरह राज्यमंत्री मयंकेशवर शरण सिंह के तिलोई विधानसभा में तिलोई ब्लॉक में 141, सिंहपुर ब्लॉक में 159 और बहादुरपुर में 116 मतदाता हैं। सपा प्रत्याशी शिल्पा को चुनाव जीतने के लिए अमेठी के साथ सुल्तानपुर के वोटरों की भी जरूरत होगी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.