मेरठ। आयुर्वेद ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति को नई रोशनी दी है। आयुर्वेदाचार्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आनंद अस्पताल में पंचकर्म-आयुर्वेद केंद्र का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस सनातन पद्धति ने कोरोना काल में लाखों मरीजों का जीवन बचाया। केंद्र सरकार ने भी आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध संस्थान खोल रही है।
आर्थोपेडिक सर्जन डा. संजय जैन और आयुर्वेदाचार्य डा. आलोक शर्मा ने बताया कि हम संक्रामक रोगों से हार रहे हैं। एंटीबायोटिक्स निष्प्रभावी हो चुकी है। 30-40 वर्ष की उम्र में ही इलाज लेन पड़ रहा है। अंग खराब होने लगे हैं। कम उम्र में ही अंग व जोड़ बदलना पड़ रहा। ऐसे में आयुर्वेद और पंचकर्म सेंटर से गठिया, लकवा, पेट रोग, साइनस, माइग्रेन, सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस, साइटिका, बीपी, डायबीटीज, लिवर संबंधी विकार, जोड़ों का दर्द, आख और आत की बीमारियों का इलाज होता है। इसके लिए अलग-अलग विधियां प्रचलन में हैं। मानसी आनंद ने कहा कि आयुर्वेद और पंचकर्मा सेंटर के जरिए मरीजों की सेवा का बड़ा प्रयास किया गया है। मैनेजर मुनेश पंडित समेत कई सीनियर डाक्टर भी उपस्थित रहे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.