सुल्तानपुर

Pandit Radheshyam Tripathi Chatravritti Exam में शामिल हुए 1822 परीक्षार्थी

Pandit Radheshyam Tripathi Chatravritti Exam सफलता पूर्वक संपन्न

सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पँ. राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी

सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक विवेक तिवारी ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

दीपक प्रेमी, सुल्तानपुर

पंडित राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 रविवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी कर रहे डॉक्टर रत्नेश तिवारी ने बताया कि कादीपुर तहसील के चारोँ ब्लॉक में बनाए गए चार परीक्षा केन्द्रोँ पर रजिस्ट्रेशन कराए 1822 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। श्री तिवारी ने बताया कि कादीपुर के सन्त तुलसी दास पीजी कालेज बरूआरीपुर मेँ 1114 परीक्षार्थियों की संख्या थी जिसमें 854 परीक्षार्थी शामिल रहे। वहीं करौदीकला मेँ कुल परीक्षार्थियों संख्या 469 थी जिसमें 338 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अखंडनगर मेँ टोटल संख्या 458 थी जिसमें 333 परीक्षार्थी तथा दोस्तपुर मेँ कुल संख्या 389 थी जिसमें 297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी ने परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में शिक्षक बन्धुओँ तथा सत्यपथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बोले परीक्षार्थी…

परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों ने पँ. राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा मेँ शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए पूजा तिवारी, अनन्या, रेखा सिँह, पँकज गौतम, इन्द्रमणि यादव आदि ने कहा कि इस परीक्षा में हम लोगों को बहुत कुछ नया सीखने को मिला। वही सौरभ ने बताया कि परीक्षा में न तो कहीं तनाव दिखा और न ही कही आपाधापी रही, हम सबने खुशनुमा माहौल में परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने सत्यपथ फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.