बिहार में पूर्णिया की जनता ने जिस नेता पर भरोसा जताया, वह टूटता नजर आ रहा है। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को वीडियो मैसेज पर पांच-छह दिन जिंदा रहने का अल्टीमेटम देने वाला शख्स खुद उनकी पुरानी पार्टी- जन अधिकार पार्टी का पुराना समर्थक बताया जा रहा है। यह कोई और नहीं, पुलिस बता रही है। वीडियो भेजने वाले शख्स तक आईटी-इंटेलिजेंस से पहुंची पुलिस टीम के सामने उस शख्स ने खुलासा किया है कि इस पूरे कांड के लिए उसे दो लाख रुपए मिलने थे। क्यों? का जवाब उसने दिया है- ताकि, सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जा सके।
पूर्णिया एसपी कार्तिकेश शर्मा ने मंगलवार दोपहर बताया कि सांसद पप्पू यादव को वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले राम बाबू राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान राम बाबू राय ने बताया कि वह आरा में निर्दलीय सांसद की पुरानी पार्टी (जाप) का नेता भी है। सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया था। सांसद के समर्थकों ने युवक से कॉन्टेक्ट कर सांसद को धमकी देने वाला वीडियो बनवाया था।
पुलिस की पूछताछ में राम बाबू ने बताया महीने भर पहले सांसद के करीबी समर्थक ने कॉल कर धमकी भरा वीडियो बनाने को कहा था और बताया था कि सांसद को ‘जेड’ सिक्योरिटी की सुरक्षा दिलानी है। इसलिए ऐसा करना जरूरी है। इसके बदले उसे दो लाख रुपए मिलने थे। पार्टी में बड़ा पद देने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। एडवांस के रूप में उसे 2 हजार रुपए भी दिए गए थे। उसने दो वीडियो बनाया गया था। एक वीडियो इशारा मिलते ही सांसद के नंबर पर भेजा था।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.