गाजीपुर- भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संपर्क प्रमुख पारसनाथ राय को गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया जिनका सामना बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई वर्तमान सांसद एवं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी से होगा।
गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लाक के सिखड़ी निवासी पारसनाथ राय का जन्म दो जनवरी 1955 को हुआ था। परास्नातक राय लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे। वो 1986 मे संघ के जिला कार्यवाह सहित विभिन्न पदों का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। तथा वर्तमान समय में जौनपुर के सह विभाग सम्पर्क प्रमुख तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति जंगीपुर के अध्यक्ष हैं।
पारस राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पं मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज तथा विद्या भारती विद्यालय के प्रबंधक है। पारस राय को मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है। मनोज सिन्हा के अब तक हुए लगभग सभी चुनाव में पारस राय ने ही पूरी जिम्मेदारी संभाली है। गाजीपुर में पारसनाथ का मदन मोहन मालवीय समेत कई विद्यालय हैं। मनोज सिन्हा इनके कॉलेज में हर साल होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
अब तक गाजीपुर सीट पर कुल 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। पांच बार कांग्रेस, तीन बार बीजेपी, तीन बार सीपीआई, तीन बार समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और बीएसपी ने एक-एक बार जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन था। गठबंधन के तहत बसपा ने इस सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के मनोज सिन्हा ने जीत दर्ज की थी और उन्हें मोदी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.