मेरठ

Paschimi UP Sanyukt Vyapar Manadal बजट में चाहता है बदलाव

  • पश्चिम उप्र के व्यापारियों ने बजट से जताई निराशा, लिखेंगे वित्त मंत्री को पत्र
  • पश्चिम उप्र के व्यापारी बजट में करायेंगे संशोधन, शस्त्र बनाने के नियमों में चाहते हैं अपने वर्ग की प्रमुखता

Paschimi UP Sanyukt Vyapar Manadal पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने वाले संगठनों में से एक है। प्रदेश अध्यक्ष आशू शर्मा ने मेरठ के अपार चेंबर में व्यापारियों की बैठक आहूत की। पंडित आशु शर्मा ने बताया कि हाल ही में सरकार द्वारा पारित बजट व्यापारी समाज को गहरी निराशा दे गया। 

एक ओर जहां नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों की कमर को तोड़ने का काम किया तो वहीं अब सरकार द्वारा दिए गए बजट में अनदेखी से व्यापारी का मनोबल टूट चुका है।

लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेश से 3 महीने से अधिक समय तक व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे लेकिन बिजली के बिल लगातार चालू रहे। इसी तरह से बैंक लोन पर ब्याज व पेनल्टी से व्यापारी को राहत नहीं मिल सकी है। 

Paschimi UP Sanyukt Vyapar Manadal के कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी।

पंडित आशू शर्मा ने कहा है कि संगठन वित्त मंत्री को पत्र लिखकर बजट में संशोधन की मांग करेगा ताकि छोटे व मझोले व्यापारियों को राहत मिल सके।

बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए पंडित आशू शर्मा ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों में व्यापारियों को प्राथमिकता पर रखने की भी मांग की है। 

आपको बता दें कि व्यापारियों द्वारा निजी सुरक्षा के दृष्टिगत शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग पिछले कई वर्षों से हो रही है। Paschimi UP Sanyukt Vyapar Manadal के अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा है कि जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Paschimi UP Sanyukt Vyapar Manadal की बैठक में पीयूष वशिष्ठ, विजय ओबेराय, सुमेर सिंह धार, हाजी सारिक, संजय शर्मा, भावेश शर्मा, तुषार चौधरी, हाजी अशफाक, डॉक्टर अलमास, मनसूर सलाम, अय्यूब कुरैशी, विजय राठी, अनुज अग्रवाल, आसिफ, मुशीर खान, उमेश अल्वी, सौरभ कौशिक, गोपाल सूदन, करण शर्मा, अमित कंसल, चंद्रप्रकाश शर्मा, अमित राणा, राजीव भारद्वाज, इमाम अंसारी, संजीव त्यागी, यासीन अब्बासी, फइम आदि मौजूद रहे। 

Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh

Nitin Kumar

नितिन कुमार दो वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। मेरठ से संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.