सुल्तानपुर

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में 32 करोड़ से बनेगी पैथाेलॉजी लैब

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को एक ही स्थान पर सभी बीमारियों की जांच की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए एकीकृत प्रणाली के तहत अत्याधुनिक पैथाेलॉजी लैब बनाई जाएगी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

मेडिकल कॉलेज में बने जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड किया जाना है। पैथोलॉजी लैब का नया भवन स्टैंडर्ड मानकों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इसमें लैब में सैंपल कलेक्शन से लेकर जांच की सुविधाएं सभी अलग-अलग रहेंगी। नए लैब भवन में जांच, सैंपल कलेक्शन, रिपोर्ट और मशीनों के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे। इसको बनाने में करीब 32 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

मेडिकल कॉलेज में दिन भर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए 26 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाने की योजना है। पार्किंग का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल की दाईं तरफ स्थित बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। दावा है कि इस पार्किंग में 250 कारें व 1000 से ज्यादा बाइकें खड़ी हो सकती हैं। योजना को मंजूरी मिली तो जिले के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगी।

मरीजों की सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना बन रही है। मेडिकल कॉलेज में उच्चकोटि की लैब, मरीजों के वार्ड, जीवन रक्षक प्रणाली समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम चल रहा है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

14 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

14 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.